आगर मालवा।अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार — थाना कोतवाली पुलिस की ऐतिहासिक सफलता*_
_*♂ 9.250 किलो केटामाइन, 06 ग्राम एम.डी. ड्रग्स, 12.100 किलो अमोनियम क्लोराइड पाउडर, 35 लीटर रसायन व लैब उपकरण जब्त — 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.08 करोड़ से अधिक का मश्रुका जब्त*_
_मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री उमेश जोगा, उज्जैन जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन, उज्जैन रेंज के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।_
_इन्हीं निर्देशों के पालन में, जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मोतीलाल कुशवाह के मार्गदर्शन तथा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।_
*_घटना का संक्षिप्त विवरण_*
_दिनांक 12/09/2025 को दोपहर 13:50 बजे से 16:50 बजे के बीच थाना कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गणेश गौशाला, आगर–बड़ौद रोड पर खड़ी आर्टिगा कार (MP-13-CE-6055) एवं इग्निस कार (MP-13-CD-4006) में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ रखा गया है।_
_सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आर्टिगा कार चालक राहुल आँजना मौके से भाग निकला, जबकि ईश्वर मालवीय एवं दौलत सिंह आँजना को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं रसायन को विधिवत जप्त करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।_
_*जब्तशुदा मशरुका*_
_*1. अवैध मादक पदार्थ*_
_केटामाइन – 9.250 किलोग्राम, कीमत ₹4,62,50,000/- (लगभग)_
_अमोनियम क्लोराइड पाउडर – 12.100 किलोग्राम व आइसोप्रोपाइल अल्कोहल 35 लीटर, कीमत ₹25,00,000/- (लगभग)_
_एम.डी. ड्रग्स – 6 ग्राम, कीमत ₹7800/-_
*_2. प्रयोगशाला उपकरण एवं सामग्री_*
_वाटर बाथ, इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट स्केल, मैग्नेटिक स्ट्रर विथ हॉट प्लेट_
_वैक्यूम ओवन, वैक्यूम पंप_
_परखनली, फ्लास्क, जार, शीशे के बर्तन_
_ग्राम पंचायत थडौदा की सील_
_*3. वाहन*_
_आर्टिगा कार (MP-13-CE-6055), कीमत ₹12,00,000/- (लगभग)_
_इग्निस कार (MP-13-CD-4006), कीमत ₹8,00,000/- (लगभग)_
_*4. अन्य सामग्री*_
_04 मोबाइल फोन (विवो), कीमत ₹50,000/- (लगभग)_
_*➡️ कुल जब्तशुदा मशरुका की कीमत: ₹5,08,07,800/- (लगभग)*_
*_गिरफ्तारशुदा आरोपी_*
_1. ईश्वर पिता तोलाराम मालवीय, उम्र 33 वर्ष, निवासी थडौदा_
_2. दौलत सिंह पिता बापूसिंह आँजना, उम्र 35 वर्ष, निवासी गुराडिया बड़ौद_
*_अपराध विवरणः_*
_थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, अवैध परिवहन एवं अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अन्य जानकारी और बड़े खुलासे की संभावना है।_
_पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यह जब्ती जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। आगर मालवा पुलिस द्वारा नशे के कारोबार और तस्करी की जड़ों को खत्म करने हेतु सतत एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने इस सराहनीय कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की।_
*_सराहनीय भूमिका_*
_इस कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि उपाध्याय, उनि संजय गुनेरा, उनि सचिन धाकड़, सउनि अजय जाट, प्रधान आरक्षक सुनील पटेल, मानवेन्द्र गुर्जर, बाबू बेबरिया, गिरजाशंकर त्रिपाठी, आरक्षक दीपक सोलंकी, सुनील नागर , राजेश दांगी की भूमिका सराहनीय रही।_