logo

45 डिग्री पर झुलसा #बोकारो

आज राहत 05 मई को बोकारो का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। इस तापमान में कल बुरी तरफ झुलसे बोकारो वासियों के लिए 06 मई की सुबह राहत भरी है। आज मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड के कई जिलों के साथ बोकारो में भी गरज के साथ ओला वृष्टि होने की संभावना है। इसी कारण सुबह की हवा में ठंडापन है।
झारखंड का कल का तापमान अब तक का सर्वाधिक रहा। सर्वाधिक तापमान सरायकेला का 45.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जबकि एक दिन में 04 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी कर बोकारो ने 44.9 डिग्री लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। राज्य के 19 जिलों का तापमान कल 40 पार था।मौसम विभाग की माने तो 07 मई से 10 मई तक बोकारो सहित कुछेक जिलों में बदल छाए रहने और हल्की बारिश होने के कारण 04 से 08 डिग्री तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

10
2229 views