logo

#बोकारो : पुलिस की बड़ी कामयाबी,एक बड़ा अपराधी गया जेल

बोकारो पुलिस ने दो राज्यों में दर्ज दो दर्जन अपराधिक मामले वाले एक अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसके साथ ही इंसाफ अंसारी द्वारा छीने गए सोने के चेन के खरीददार सोनार को भी गिरफ्तार किया है। 05 लाख से अधिक रुपए के बरामद सोने के चेन और एक रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार दोनो चोरों को आज जेल भेज दिया गया। आज यह जानकारी बोकारो के पुलिस कप्तान पूज्य प्रकाश ने पत्रकारों को दी।
एसपी ने बताया कि बोकारो पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले अपराधी इंसाफ अंसारी उर्फ पिटला को एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अंतरराज्यीय इस चोर के निशानदेही पर सोने की चेन को खरीद कर बेचने वाले संजय स्वर्णकार के पास से 07 सोने की चेन को बरामद किया गया है। जिसका वजन 77 ग्राम है। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 27 हजार रुपए की बताई जा रही है।गिरफ्तार संजय स्वर्णकार सोने की दुकान का संचालक है।जो कसमार के मधुकर पुर का रहने वाला है। जबकि इंसाफ पर बोकारो, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और पुरुलिया में कुल दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है।इसकी अपराधी की तलाश दो राज्यों की पुलिस को थी।
एसपी पूज्य प्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैन की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस की यह एक बड़ी कामयाबी है। लगातार घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं से यह अपराधी सोने की चेन की छिनतई कर लेता था। 03 अप्रैल को यह सूचना मिली कि इन्साफ अंसारी अपने गांव घटियाली में है। हमने कार्रवाई की और हम सफल रहे।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आलोक रंजन पुलिस उपाधीक्षक, नगर बोकारो के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।इंसाफ की निशानदेही पर कांड में लूटा गया एक मोटरसाईकिल, देशी कट्टा, एक जिंदा गोली तथा मोबाईल भी बरामद किया गया।अभियुक्त ने अपने दिए बयान मे बताया की बोकारो के विभिन्न थानों, धनबाद, बंगाल के विभिन्न थानों में चैन छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।यह काम वह अपने एक साथी के साथ करता है और छिने गए सभी चेन कसमार के सोनार संजय स्वर्णकार को बेचने की बात बताई।छापामारी दल ने चेन खरीद-बिक्री करने वाले व्यापारी को गिरफ्तार कर उसके पास से छीनतई के चेन तथा अन्य सामान को बरामद किया गया।

31
2288 views