logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने भरखनी ब्लॉक में लगाई जनसभा


हरदोई। मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने आज सवायजपुर क्षेत्र में भरखनी ब्लॉक के ग्रामसभा मुंडेर एवं हसनापुर में जनसभा का आयोजन किया। संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने जनसभा में ग्रामीणों से बैठक करके आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान गौतम सिंह सोमवंशी, भीम सिंह, अरविन्द सिंह, राजेश सिंह, अशोक यादव, अंकित कुशवाहा, अजयवीर यादव, दीपक शुक्ला, सत्येन्द्र सोमवंशी, नीरज वाजपेई, प्रकाश कश्यप, राहुल कश्यप समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने बताया कि संस्था के माध्यम से सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष से काम कर रहा हूं। कोरोना काल में भी संस्था ने काफी काम किया है।

संस्था के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

इसके लिए संस्था द्वारा गांव-गांव जाकर बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी में दो गांवों में बैठकें की गईं हैं। वहां के ग्रामीणों ने भी संस्था संरक्षक को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आग्रह किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपना आशीर्वाद दिया है।

0
18232 views

Comment