logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक


हरियावाँ(हरदोई)। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा और इनके बीच नारी सशक्तिकरण का माहौल बनाने के लिए मिशन शक्ति योजना चलाई जा रही है । इसके तहत मंगलवार को हरियावाँँ थाना क्षेत्र के माँ भगवती इंटर कॉलेज पुरेला में छात्राओं  को शासन द्वारा मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।

शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही हेल्प लाईन 1090 वूमेन पावर, 108एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन  उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

महिला आरक्षी ने कहा कि वह अपनी आत्मरक्षा स्वयं करें। अगर उन्हें कोई शोहदा परेशान करता है तो वह इसकी जानकारी महिला पुलिस व संबंधित थाना पुलिस को दें, जिससे संबंधित आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए कई कानून बनाये गये हैं, इसका सभी महिलायें व छात्रायें प्रयोग करें। अगर उनके साथ कोई अपराध होता है तो वह अपने स्वजन व पुलिस से न छिपाये। अगर अपने साथ हुये अपराध को वह छिपायेंगी तो शोहदों के हौसलें बढ़ेंगे। इस अवसर पर कालेज प्रबंधक मनोज कुमार शुक्ला एवं समस्त स्टाफ सहित भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

31
17703 views
21 shares

Comment