logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सपा नेताओं ने वरिष्ठ समाजवादियों को सम्मानित कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह का मनाया जन्मदिन

हरदोई।  समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, किसानों के नेता मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस की संध्या पर सपा छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, पूर्व प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ संजय कश्यप व सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व ज़िलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता सहित समाजवादी साथियों के साथ हरदोई के वरिष्ठ समाजवादी वरिष्ठ नेता प्रह्लाद मिश्र जी, मनोज सिंह बबलू जी, रामचंद्र गुप्ता जी, नासिर अली जी को शाल , ग़मछा ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित कर  नेताजी की लंबी उम्र की कामना कर जन्म दिन मनाया। 

 सपा नेताओ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने हमेशा ही गरीबों, किसानों, बेरोजगारों, नौजवानों व महिलाओं के लिए कार्य किया है। वह पूरे देश के नेता है। रक्षा मंत्री काल में नेता जी ने सैनिकों के लिए कार्य किया।  नेताजी ने  जो सैनिक देश की रक्षा में शहीद हो जाते थे उनका पार्थिव शरीर उनके पास उनके परिवार के पास तक नहीं पहुंच पाता था जब नेताजी रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने उनके परिवार को शहीद के पार्थिव शरीर पहुंचाने का कार्य किया।

नेता जी ने अपने मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास किया। उन्होंने सभी वर्गों के लिए कार्य किए। हम समाजवादी लोग  नेता जी के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले वरिष्ठ समाजवादियों को सम्मानित कर लंबी उम्र की कामना कर जन्म दिन मनाया। 

इस मौक़े पर सुधीर गुप्ता मिन्ना, गिरीश गुप्ता, अंकित सिंह, सोनू गुप्ता, सर्वजीत गुप्ता, गजेंद्र सिंह, राजीव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

22
18291 views
20 shares

Comment