logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम कार्यालय में तैनात महिला लिपिक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या


हरदोई। डीएम कार्यालय में तैनात महिला लिपिक ने फांसी लगाई, एलबीसी के पद पर मधु शुक्ला तैनात थी, जिला अधिकारी अविनाश कुमार के जेल भेजनें की चेतावनी पर महिला मधु शुक्ला पति उमेश शुक्ला ने फांसी लगाई।

शस्त्र घोटाला मामलें में मधु शुक्ला पर चल रही थी जाँच, तत्कालीन जिला अधिकारी पुलकित खरे ने शस्त्र घोटाला में जाँच के आदेश दिए थे।

जिला अधिकारी अविनाश कुमार व अपर जिला अधिकारी वंदना त्रिवेदी पर परिजनों ने जेल भेजनें की धमकी का लगाया आरोप।
जेल भेजनें से आहत मधु शुक्ला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति उमेश शुक्ला व परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल, फांसी लगाने की सूचना से कलेक्ट्रेट में गहमा गहमी का माहौल, नगर मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता ने कहा कि घटना बहुत दुःखद है, हम सबकी पूरी संवेदना है और परिवार की तरह खड़े है।

कहा कि पुलिस जाँच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

परिजनों ने कहा कि राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी की सिफारिश के वाबजूद अधिकारियों ने एक न सुनी, पति उमेश शुक्ला ने कहा कि डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि टर्मिनेट कर देंगे, कहा कि डीएम,एडीएम और प्रशासन ने मिलकर मार दिया है, परिजनों ने डीएम पर एफआईआर और जेल भेजनें की मांग की है।

46
16691 views
19 shares

Comment