logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट मेले में स्नान घाट तक जाने वाले मार्गो को तत्काल ठीक करायें : डीएम


हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट में लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियों का जायजा जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने लिया। राजघाट एवं बेरियाघाट पर लगने वाले मेले में खराब मार्गो के  सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी एवं ईओ नगर पालिका परिषद माधौगंज को निर्देश दिये कि दोनों स्थानों पर घाट तक जाने वाले मार्गो को तत्काल ठीक करायें ताकि श्रद्धालुओं  को घाट तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

उन्होने उप जिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप को निर्देश दिये कि मेलों में सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका माधौगंज, मल्लावां, साण्डी तथा पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों की शिफ्ट में ड्यूटी लगाये ताकि मेले में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव से कहा कि मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस कर्मचारियों की तैनाती करें और मेले में आने वाले आसामाजिक तथा अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाये और गंगा स्नान करते समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु मोटर बोट एवं गोताखोरों की पहले से व्यवस्था कर लें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश गौतम को निर्देश दिये कि गंगा कटान का जो कार्य शेष रह गया है उसे तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि राजघाट एवं बेरियाघाट पर पुलिस, स्वास्थ्य एवं नगर पालिका विभाग द्वारा कैम्प लगाकर श्रद्धालुओं को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जायेगी। मेले में विद्युत व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम एके सिंह को निर्देश दिये कि दोनोें मेलों जनरेटर आदि के माध्यम से विद्युत व्यवस्था सही रखें। उन्होने मेले से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेले की समस्त व्यवस्था पूर्णिमा मेले से दो दिन पहले पूर्ण कर ली जायें।

24
14673 views
9 shares

Comment