logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अर्कवंशी समाज का हुआ सम्मेलन

पिहानी(हरदोई)। कस्बे के एक लॉन में अर्कवंशी समाज का सम्मेलन हुआ,जिसमे 22 में होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने पर विचार विमर्श किया गया।

अपने संबोधन में सपा के जिलाउपाध्यक्ष रहमत अली मोनू ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है जब भाजपा कार्यकर्ताओं केद्वारा पूछा जाता तो कहते ही पेट्रोल और डीजल के।मोदी जी का क्या ताल्लुक है,जब दीपावली के अवसर पर पेट्रोल और डीजल के दाम गिरे तो सभी भाजपा के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार में मोदी जी और उत्तर प्रदेश सरकार में योगी जी ने पिछङे समाज को तोड़ने का काम किया गया है,चुनाव के समय एक एक वोट सपा सरकार को दिलाने का कार्य करे। सिलेंडर के दाम आसमान छू रहेहै 400 का मिलने वाला सिलेंडर 1000 का मिल रहा है इस सरकार में महंगाई से सभी का जीना दुस्वार कर रखा ।मंच का संचालन उमाकांत अर्कवंशी ने किया। बैठक में पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह,सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू,जिला उपाध्यक्ष हफीज मंसूरी,फुरकान फारूकी,धर्मवीर यादव,गुड्डू राठौर,मौलाना सबिहुद्दीन अंसारी,मोहम्मद,अजीम आदि लोग मौजूद रहे।

7
18970 views

Comment