logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खील, खिलौने, दिये, मिठाई और फुलझड़ी पाकर खिले निराश्रितों के चेहरे

हरदोई।  कुबेरलाल जन सेवा संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के शुभ अवसर पर सीतापुर रोड स्थित नीर गाँव में निराश्रित बच्चों को मिठाई, फुलझड़ी, खील खिलौने आदि का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग आलोकिता श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव "भानु" व शुभम सिंह तोमर का रहा। संस्था की संचालिका निरमा देवी ने सभी का आभार प्रकट किया एवं सभी बच्चों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं तथा बताया कि इस तरह के आयोजन संस्था द्वारा समय समय पर होते रहेंगे।

7
18438 views

Comment