logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गरीबों के मसीहा, मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक,ने मानसिक विक्षिप्तों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन

मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू के जन्मदिन पर समर्थकों ने निकाली बाइक रैली, कन्याभोज और हुए भंडारे

हरदोई। समाजसेवी, मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक एवं सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू का जन्मदिन सोमवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान संस्था से जुड़े युवाओं और समर्थकों ने क्षेत्र में जगह-जगह विशाल भंडारों और कन्याभोज का आयोजन किया। समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने अपना जन्मदिन मानसिक विक्षिप्तों के साथ केक काटकर मनाया। जनपद हरदोई की आशा कार्यकत्रियों को उपहार वितरित किए गए। मिशन आत्मसन्तुष्टि से जुड़े आमिर अंसारी ने बताया कि संस्था के संरक्षक का जन्मदिन पूरे जनपद में विभिन्न प्रकार से मनाया गया। राजवर्धन सिंह ने सबसे पहले हरदोई जनपद की सभी आशा कार्यकत्रियों को अपने जन्मदिन पर उपहार भेंटकर मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मानसिक विक्षिप्त भाइयों और बहनों के साथ केक काटकर उनसे जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सवायजपुर विधानसभा की सभी ग्रामसभाओं में कन्याभोज के आयोजन किए गए। हरपालपुर, रूपापुर एवं पाली विकासखंड क्षेत्र में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया व नगर पंचायत पाली में ज़ोरदार बैण्ड बाजे से स्वागत कर केक काटकर भव्य जन्मदिन मनाया,व शाह फ़ाउण्डेशन संस्था की बच्चियों ने गिफ़्ट भेंट किया । मिशन आत्मसन्तुष्टि से जुड़े युवाओं और समर्थकों ने बाइक रैली निकालकर राजवर्धन सिंह राजू का मनोबल बढ़ाया। युवाओं ने संकल्प दोहराया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजवर्धन सिंह को विधायक बनाकर उनको जन्मदिन का उपहार दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से राजेश सिंह ख़टेली, सीटू शुक्ल, रामनारायण शुक्ल, क़दीर शाह,शमा परवीन , अश्फ़ाक खान,समीम ,सुरेश मिश्र, भीम सिंह, गौतम सिंह, धर्म सिंह, अनुज सिंह, अंकित कुशवाहा, राहुल सिंह, आलोक सिंह, सचिन पाल समेत सैकड़ों युवाओं ने जन्मदिन मनाया।

40
14719 views
43 shares

Comment