logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय जनता युवा मोर्चा- युवा शक्ति संवाद का कार्यक्रम हुआ समपन्न

गोपामऊ(हरदोई)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा गोपामऊ-मझिया मंडल के ग्राम पेंग में युवा शक्ति संवाद का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नितिन मित्तल जी ने युवाओं से संवाद किया और सरकार के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ युवाओं के लिए कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाई है। मेक इन इंडिया के अंतर्गत कई कारखाने और फैक्ट्रियां हमारे प्रदेश में लग रही हैं। जिसमें आने वाले समय में हमारे प्रदेश के युवाओं को प्रदेश के बाहर जाकर नौकरी करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। और उन्हें प्रदेश में ही रोजगार मिलेगा मंच का संचालन नफीस नेता जी व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश पाल ने की। युवा संवाद होने के बाद मंडल कार्यसमिति की बैठक भी हुई जिसमें युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अखिलेश कुशवाहा व नितिन मित्तल जी ने पूरी टीम से वार्ता की और आने वाले 2022 चुनाव को सफल बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ने के लिए कहा। इसमें मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य प्रखर गुप्ता वीरेंद्र सिंह मंडल महामंत्री कपिल मौर्या मंडल उपाध्यक्ष ओम नारायण तिवारी बागी उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा अवनीश शर्मा अभय प्रताप सिंह नागेंद्र सिंह अक्षय प्रताप सिंह राजीव सिंह शक्ति केंद्र संयोजक चंद्रकिशोर श्रीवास्तव शिवदीप सिंह आलोक तिवारी बृजेश राठौर आलोक शर्मा भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

12
14676 views

Comment