logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाढ पीड़ितों को कपड़े, जूते और खाद्य सामग्री पहुंचा रही मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था

सवायजपुर(हरदोई)।सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हरपालपुर में आजकल भीषण बाढ़ का प्रकोप है। गंगा और रामगंगा नदियों के बीच बसे गांवों के नागरिक इस समय संकट के दौर से गुजर रहे हैं। मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद का हाथ लगातार बढ़ाया है। संरक्षक राजवर्धन सिंह ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेहटा लाखी, आलमपुर मड़ेय्या, चंद्रमपुर, तिवारीपुरवा, बरगदापुरवा आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर खाना खिलाया व ग्रामवासियों से भेंटकर हालात का जायजा लिया। कई परिवारों को आर्थिक मदद के साथ कपड़े, जूते और खाद्य सामग्री पहुंचाई। उन्होंने कहा कि मिशन आत्मसन्तुष्टि का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आत्मसन्तुष्टि मिशन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगातार लंगर की व्यवस्था की जा रही है। निःशुल्क भोजन की उपलब्धता के लिए लंगर की व्यवस्था बाढ़ की विभीषिका खत्म होने तक लगातार चलती रहेगी।

3
17809 views

Comment