logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिहानी में आयोजित हुए कवि/मुशायरा सम्मेलन में कवियों व शायरों ने बांधा समां

पिहानी(हरदोई)।शासन के आदेशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका परिषद पिहानी द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुओं के स्ट्रीट वेंडर/पथ विक्रेताओं को सामग्री विक्रय कर अपनी आय अतिरिक्त रूप से बढ़ाने हेतु एक समेकित प्लेटफॉर्म के रूप में 'दीपावली मेला' का आयोजन जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मेले में प्रतिदिन पथ विक्रेता अपना व्यवसाय कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। मेले में प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रेरक, मनोरंजनात्मक ल गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, जादू आदि भी आयोजित किए जा रहे हैं दीपावली मेले के अंतर्गत बीती शाम कल 8:00 बजे से मेला प्रांगण में कवि सम्मेलन/मुशायरा का आयोजन पालिका अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद जमाल की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेई की उपस्थिति में संपन्न हुआ। देर रात तक चले काव्य संध्या/मुशायरा में विभिन्न कवियों और शायरों ने अपने प्रस्तुतिकरण से कार्यक्रम को शोभायमान किया। कार्यक्रम में रमेश दीक्षित शाहाबाद, सतीश शुक्ला हरियावां, अरविंद सोनी खीरी, उन्नाव से इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय, डॉ अर्शी पिहानवी, मास्टर कय्यूम देहलियावी, उर्फी पिहानवी आरजू पिहानवी, राजीव गुप्ता पिहानी, उल्फत पिहानवी, फ़हीम पिहानवी, हैरत पिहानवी, मास्टर साजिद, युसूफ जफर पिहानवी, सुलेमान सिद्दीकी पिहानवी, विमल शुक्ला पिहानी, जावेद हसन पिहानवी द्वारा काव्य पाठ/शायरी प्रस्तुत की गईं। संचालन प्रियंक दीक्षित एवं मुशीर अंसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक पिहानी दिलेश सिंह द्वारा भी सहभागिता की गई। मेले में समस्त पालिका कर्मियों द्वारा आवश्यक सहयोग दिया गया।

28
14712 views

Comment