logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पद्मराग सिंह 'पम्मू' ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा

हरदोई।   सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हरपालपुर में आजकल भीषण बाढ़ का प्रकोप है। गंगा और रामगंगा नदियों के बीच बसे गांवों के ग्रामवासी इस समय संकट के दौर से गुजर रहे हैं।

आज समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी पद्मराग सिंह यादव 'पम्मू' ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दहेलिया, मूर्वा शहाबुद्दीनपुर, अदनिया, प्यारीपुर, बेहटा लाखी, आलमपुर मड़ेय्या, तिवारीपुरवा, टिक्कापुरवा, चन्द्रमपुर, पतारपुरवा आदि गांवों का दौरा किया।


इस दौरान उन्होंने पानी में फंसे ग्रामीणों के बीच नाव से पहुंचकर मदद की व उन्होंने ग्रामवासियों से भेंटकर हालात का जायजा लिया। कहा, लोगों की फसलें बर्बाद हो गयी हैं, और सरकार की तरफ से कोई पर्याप्त मदद नही हो रही है। दवा तक नही वितरित हो रही है।

9
16842 views

Comment