logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरवेंद्र डेंटल एंड हेल्थ केयर क्लीनिक का अपर जिला जज लखीमपुर ने किया शुभारंभ

हरदोई।    शाहजहांपुर रोड निकट एचपी पैट्रोल पंप के पास गुरुवार को हरवेंद्र डेंटल एंड हेल्थ केयर क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन अपर जिला जज लखीमपुर दीपेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद उन्‍होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अस्पताल के संचालक डॉ. प्रियांक रंजन सिंह और प्रतुल्य त्रिवेदी डॉ मयंक सिंह ,डॉ प्रतीक अस्थाना डॉ. अभिनव श्रीवास्तव डॉ दिव्यांशु सिंह ने बताया कि इस अस्पताल में दंत संबंधी मरीजों को अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से इलाज किया जाएगा।

साथ ही अन्य समस्याओं का भी यहां पर इलाज किया जाएगा जिसके लिए सारी व्यवस्था यहां पर पूरी कर ली गई है जैसे डेंटल एक्सरे दांत की कोई भी समस्याएं और अस्थमा का इलाज ,मधुमेह का इलाज ,रक्तचाप का इलाज, थायराइड, चेहरे पर दाग ,एलर्जी ,खांसी, खुजली, शरीर में सूजन, जोड़ों का दर्द, नसों का दर्द, सिर में तेज दर्द, त्वचा रोग का इलाज, पाचन का इलाज ,मानसिक रोग का इलाज, योन रोग एलर्जी का इलाज, साइटिका का इलाज ,सांस रोग का इलाज, जोड़ों की समस्या का इलाज, बालों के झड़ने की समस्या का इलाज, गुर्दे में पथरी का इलाज, बिना ऑपरेशन किया जाएगा मौके पर हरवेंद्र कुमार सिंह अनिल कुमार सिंह डॉ सुधांशु रंजन सिंह हिमांशु रंजन सिंह रंजीत सिंह नरेंद्र सिंह प्रवीण सिंह अवधेश सिंह संजू सिंह गुड्डू खान दीप सिंह शिवकुमार सिंह आदि तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे।

3
18562 views

Comment