logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त बोले, हवा में उड़ रहे सीएम को, सड़कों के हाल पता नहीं

  कुल्लू। आनी प्रदेश में तीन विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए प्रचार बुधवार थम गया है। ऐसे में प्रचार के अंतिम दिन दोनों दल ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस सहप्रभारी ने शिमला में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री पर हमलावर होते हुए संजय दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हवाई प्रवास पर रहते हैं। उनको पता नहीं है कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। हिमाचल कांग्रेस सह-प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि ये चुनाव असाधारण है, जिसमें कांग्रेस को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। यह चुनाव जनता और बीजेपी का है। चारों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। इसमें भाजपा की जमानत जब्त होने वाली हैं।

मुख्यमंत्री ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों में जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया है। भाजपा हार सामने देखकर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

5
17101 views

Comment