logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिहानी पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, दुकान पर काम कर रहे मासूम बच्चे का कराया स्कूल में दाखिला

पिहानी(हरदोई)। पिहानी कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने इंसानियत की मिशाल पेश करते हुए किराने की दुकान पर काम करने वाला मासूम बच्चा भोला निवासी कैमी का दाखिला जूनियर हाई स्कूल पिहानी कक्षा 6 में कराया है और कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने मासूम बच्चे को नए कपड़े दिलाये।

जूनियर हाईस्कूल के अध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि इस बच्चे के पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। मां सुंदरी का बेटा भोला के स्कूल दाखिला पर खुशी से आंसू निकल पड़े। माँ सुन्दरी ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे को पढ़ाई नहीं करा पा रही थी।

सुंदरी कोतवाल दिलेश सिंह को लंबी उम्र की दुआएं दे रही थी। किराना के दुकानदार निरंकार उसकी पढ़ाई लिखाई का सारा खर्चा उठाएंगे। इस मौके पर हल्का नंबर 2 के इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद ,शोभित, अखिलेश मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

33
14682 views
20 shares

Comment