logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक ने बाढ़ प्रभावित पीड़ित ग्रामीणों तक नाव से पहुंचायी राहत सामग्री

राज्यवर्धन सिंह ने कहा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलेगा मिशन आत्मसन्तुष्टि का लंगर

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हरपालपुर में आजकल भीषण बाढ़ का प्रकोप है। गंगा और रामगंगा नदियों के बीच बसे गांवों के नागरिक इस समय संकट के दौर से गुजर रहे हैं।

बीते कल मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद का हाथ बढ़ाया है। मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के करनपुर, दहेलिया, मुर्चिया, प्यारीपुर, जीवनपुरवा, रामनगर, मुर्वा, शहाबुद्दीनपुर एवं आलमनगर आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पानी में फंसे ग्रामीणों के बीच नाव से पहुंचकर खाना खिलाया। उन्होंने ग्रामवासियों से भेंटकर हालात का जायजा लिया।

इस दौरान समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने पीड़ित ग्रामीणों की मदद का निर्णय लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से रहने और भोजन की व्यवस्था करने के लिए अपनी टीम को निर्देशित किया।

इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम की तैनाती आदि की समुचित व्यवस्थ कराने का भी आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि मिशन आत्मसन्तुष्टि का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आत्मसन्तुष्टि मिशन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बुधवार से लंगर की व्यवस्था की जा रही है।

निःशुल्क भोजन की उपलब्धता के लिए लंगर की व्यवस्था बाढ़ की विभीषिका खत्म होने तक संचालित की जाएगी।

12
14675 views
5 shares

Comment