logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ज़ोन स्तर पर शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता जीतकर आस्था ने किया गौरवान्वित

हरदोई।   युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ज़ोन स्तर पर हुई शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में ज़िले की आस्था त्रिवेदी ने प्रथम स्थान पाकर ज़िले का नाम रोशन किया है।

मंडल स्तर की प्रतियोगिता में उनकी छोटी बहन अनुषा त्रिवेदी ने भी द्वितीय स्थान पाया है। विभाग द्वारा पहले जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शास्त्रीय गायन में आस्था व अनुषा ने प्रथम स्थान पाया। इसके बाद उन्हें मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भेजा गया।

लखनऊ के महाराजा बिजली पासी डिग्री कॉलेज में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में आस्था ने प्रथम स्थान पाया जबकि अनुषा को दूसरा स्थान मिला।

जोन स्तर की प्रतियोगिता में आस्था ने अपना दबदबा कायम रखा। जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि आस्था ने पिछले वर्ष भी मंडल स्तर पर प्रथम स्थान पाकर जिले को गौरवान्वित किया था।

1
14684 views

Comment