logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवान राम ने किसी के साथ नहीं किया भेदभाव, सभी वर्गों को साथ लेकर किया जगत कल्याण: अबरार अहमद

 बल्दीराय(सुल्तानपुर)। इसौली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक आज शनिवार को बल्दीराय तहसील सभागार कक्ष व क्षेत्र के गोविंदपुर गांव चौपाल लगा कर ग्रामीणों की जनसमस्याओं से रूबरू हुए।

उन्होने कहा कि भगवान राम ने अछूतों पिछड़ों को साथ लेकर हर लड़ाई लड़ी।उन्होंने निषाद राज गुह,केवट, शबरी,अहिल्या,गिद्ध जटायु जैसो का उद्धार किया और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर पूरे जगत के कल्याण का काम किया।

उक्त बातें इसौली विधायक अबरार अहमद ने गोविंदपुर में जय बजरंगबली दुर्गापूजा,राम लीला समिति के कार्यक्रम में कही। समिति के अध्यक्ष राम अक्षयवर तिवारी,उपाध्यक्ष वासुदेव याव प्रधान दक्खिन गान,कोषाध्यक्ष मनोराम मिश्र,प्रबंधक द्वारिका प्रसाद मिश्र, अब्दुल जब्बार,छवि लाल यादव,मनोज मिश्रा,निर्मल मिश्र,राम कुमार यादव,मनोज सरोज रमेश ने माल्यार्पण कर मुख्यातिथि विधायक का स्वागत किया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, डॉक्टर सोयब खान, प्रधान श्रीपाल पासी, डाक्टर जहीर, हृदय राम यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों के समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

5
14677 views

Comment