logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

सुल्तानपुर। आगामी त्यौहार के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक  सुल्तानपुर डॉ. विपिन कुमार मिश्रा द्वारा सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  द्वारा प्रतिमा विसर्जन के संबंध में पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं, क्रेन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक तैयारियां करना सुनिश्चित करें ।

विसर्जन स्थल पर होमगार्ड जवान, गोताखोर एवं वॉलिंटियर की तैनाती करने के भी निर्देश दिए गए तथा आवश्यक व्यवस्था सहित विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

इस अवसर अपर जिलाधिकारी महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व अन्य अधिकारी  एवं  कर्मचारी उपस्थित रहें।

0
17429 views

Comment