logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर माता बिजासन देवी की पूजा अर्चना की

सीहोर।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर माता बिजासन देवी की पूजा अर्चना की।

उन्होंने देश-प्रदेश के नागरिकों की  सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।    पूजा अर्चना के पश्चात सलकनपुर मंदिर परिसर में उपस्थित उन्नति सीएलएफ महिला स्व सहायता की महिलाओं द्वारा बनाया गया प्रसाद "सलकनपुर भोग" के बारे में समूह की सचिव श्रीमती अनिता मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नवरात्री में समूह द्वारा 5 लाख 25 हजार रूपये के प्रसाद का विक्रय किया गया है।

यह प्रसाद महाकाल भोग की तरह ही बनाया गया है, और श्रद्धालुओं द्वारा इसे पसंद किया जा रहा है। इस कार्य में स्व-सहायता समूह की 36 महिलाएं जुडी है।

समूह की सचिव श्रीमती अनिता मेहरा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को समूह की अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समूह की महिलाओं को अपने काम का विस्तार करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्री कुणाल चौहान, श्री गुरु प्रसाद शर्मा, श्री रवि मालवीय, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपूर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

9
18484 views

Comment