logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज अचानक सचिवालय के कार्यालयो मे पहुंचे उपायुक्त तो बेवजह जली मिली लाईटे

पानीपत । डीसी सुशील सारवान ने बुधवार सुबह लघु सचिवालय के कार्यालयों का निरीक्षण कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे बेवजह चलने वाले बिजली उपकरणों को बंद रखें क्योंकि उर्जा की बचत ही आज की सबसे बड़ी मांग है।

कार्यालयों में बिजली का इस्तेमाल घर की तरह ही करें यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का कर्तव्य बनता है कि वे कार्यालय में समय पर आए। अपने व्यवहार में सादापन और सकारात्मकता रखें।

फोर्मल कपड़े पहनें ताकि कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों को भी बात करते वक्त अपनापन महसूस हो। उनके साथ सीटीएम रविन्द्र मलिक, निजि सहायक जगबीर पुनिया भी उपस्थित थे।

26
14696 views
11 shares

Comment