logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साथियों साथ नहाने गया किशोर की कुएं में गिर कर मौत

दोस्तपुर (सुल्तानपुर) । साथियों साथ नहाने गया किशोर की कूऐं में गिर कर मौत, थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी सुखारी प्रजापति का 21वर्षीय पुत्र रोहित बुधवार को गांव के अपने साथियों ,सचिन सुत लालबहादुर उम्र 21वर्ष, सत्य प्रशासन गांव के संग " अभियान के दौरान  ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाकिया कला पर शिविर  आयोजित सुत सत्य नरायण,उम्र 23वर्ष अमित यादव सुत सन्तराम उम्र 22वर्ष के साथ गांव के बीच मुड़ेरी युक्त कुएं के पास नहाने गया था।

जहां अज्ञात कारणों से कुएं में गिर पड़ा जब तक गुहार पर लोग पहुंचे व कूएं से रोहित को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाए।

वहां डाक्टर ने मृत्यु धोषित कर दिया, मौके पर पुलिस पहुंच कर शव का पंच नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,परिजनो का कहना है कि रोहित तैरना नही जानता था उसे जानबूझ कर कुएं में ढ़केल दिया गया।

8
18021 views

Comment