logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विपुल शाह जी द्वारा फीता काटकर किया गया जय भारत ड्रामेटिक क्लब रामलीला का शुभारंभ

पानीपत। जय भारत ड्रामेटिक क्लब, अशोक नगर, तहसील कैंप, वार्ड 4 * में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के जीवन पर आधारित कथा "रामलीला" का शुभारंभ शहर के समाजसेवी एवम उद्योगपति माननीय श्री विपुल शाह जी द्वारा फीता काटकर किया और प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। जय भारत ड्रामेटिक क्लब के सभी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व ढोल बजाकर विपुल शाह जी का स्वागत किया । तत्पश्चात माननीय अतिथि द्वारा हवन आरती करके रामलीला का शुभारंभ किया गया । शाह जी ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण एवं कार्यकर्ताओ द्वारा जो सम्मान-स्नेह मुझे दिया गया मैं उसके प्रति आभारी हूँ। इस मौके पर प्रधान कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा जी ,राम चावला, श्री अमरजीत गाबा ,सोनू शर्मा ,श्री जेपी धीमान ,केसर कमल शर्मा , राजकुमार बोहरा, सतपाल कपूर सोनू शर्मा, हीरालाल कपूर , कंवलजीत , हर्ष चुघ एवं वीरेंद्र घनघस। , हरीश नागपाल, प्रवीण कपूर, देव चावला ,श्री बिट्टू नागपाल श्री नरेश कालड़ा सुभाष मेहता,यशपाल मिगलानी, रामनिवास, सुभाष धवन, देवेंद्र खन्ना आदि उपस्थित रहे ।

189
14713 views
204 shares

Comment