logo

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री शास्त्री की जयन्ती पर मनाई

बीकानेर। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती गांधी पार्क में समारोह पूर्वक मनाई गई।

जिला कलक्टर नमित मेहता के मुख्य आतिथ्य में गांधी पार्क में महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुंति देकर, उन्हें स्मरण किया। मेहता ने महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, श्रद्धा सुमन अर्पित कर, उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

जिला कलक्टर ने गांधी का चरखा चलाकर सूत काता। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड़, बीकानेर द्वारा समारोह में 6 चरखों की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर प्रस्तुत भजनों में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का स्मरण किया गया। मानवीय जीवन में नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के समावेश के लिए गांधी जी के दर्शन को इन भजनों के माध्यम से संदेश दिया गया।

मुरली वादक मनमोहन जोशी और तबला वादक ठाकुर जोशी की जोड़ी ने मुूरली के मधुर स्वर पर वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे। पर दुःखे उपकार करे तोये, मन अभिमान न आणे रे।सकल लोक माँ सहुने वन्दे, निन्दा न करे केनी रे भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

नन्हे बालक चैतन्य ने वैष्णव जण तो तेणे कहिए जे, पीर पराई जाणे रे… भजन की प्रस्तुति दी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारह गुवाड़ की छात्राओं व स्काउट-गाईड ने रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम … ईश्वर अल्लाह तेरो नाम भजन की प्रस्तुति दी।

संचालन संजय पुरोहित ने किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के जिला संयोजक संजय आचार्य, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरूण प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम पंकज शर्मा, उपायुक्त निगम सुमन शर्मा, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल.डी.पंवार, खादी बोर्ड के संभाग अधिकारी शिशुपाल, हजारी देवड़ा, स्काउट-गाइड प्रभारी ज्योति सारस्वत, महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश पडिहार, जिला समाज कल्याण अधिकारी वाज़िद खान, उद्यान निरीक्षक सुनील जावा,सहायक आयुक्त स्काउट महेन्द्र सिंह मान, कारागृह कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी सहित गणमान्य नागरिकों ने गांधी जी व स्व.शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

7
14650 views