logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस के नाम पर ली रिश्वत, महिला से ठगा पन्द्रह हजार

दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। एक दलाल ने महिला का पेड कटवाने के लिए पुलिस के नाम पर गरीब महिला से 15000 ठग लिए। मामला दोस्तपुर थाने के बिरईपुर भटपुरा ग्राम सभा का है ।जहां की रहने वाली चमेला देवी पत्नी राधेश्याम निषाद ने घर बनवाने में दिक्कत उत्पन्न होने के कारण आम का पेड़ कटवाना चाह रही थी, तो गांव के ही बृजेश धुरिया सुत रामपियारे धुरिया ने कहा पेड़ कटवाने के लिए पुलिस को मिलाना पड़ेगा ,जिसमें पैसा देना होगा तो महिला ने ₹15000 अपनी भैंस बेचकर बृजेश को दे दिया लेकिन बृजेश ने ना तो महिला का काम ही किया और ₹15000 भी हड़प लिए।

जब महिला ने काम न होने पर पैसा वापस मांगने लगी ,तो बिजेश गाली गलौज देते हुए मारने की धमकी भी देता है। जिससे गरीब महिला परेशान होकर दोस्तपुर थाने में दो, तीन बार लिखित तहरीर दी है। लेकिन थाने की तरफ से कोई भी कार्यवाही बृजेश के ऊपर नहीं की जा रही है पैसा न मिलने पर अब महिला थक हार कर क्षेत्राअधिकारी कादीपुर व पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के पास गुहार लगाने के लिए मजबूर हो रही है।

4
19075 views

Comment