logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्त्तराखंड पुलिस में 1521 रिक्त पदों पर होगी सिपाही की भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस मुख्यालय ने आज 1521 रिक्त पदों पर सिपाहियों की भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को भेज दिया है।

भर्ती में सिविल पुलिस के साथ ही फायर सर्विस, पीएसी, आईआरबी के महिला और पुरुषों की भर्ती होगी। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा आरक्षियों के 1521 रिक्त पदों की भर्ती हेतु उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन किया गया प्रेषित।

आज दिनांक 27 सितम्बर, 2021 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के अन्तर्गत आरक्षीयों के सीधी भर्ती से जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, व पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 तथा फायरमैन पुरुष के 291 तथा महिलाओं के 133 पद अनुमन्य करते हुये कुल 445 पद, इस प्रकार कुल 1521 रिक्त पदों की भर्ती किये जाने के सम्बन्ध में अधियाचन अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग उत्तराखण्ड को प्रेषित किया गया है।

149
26875 views

Comment