logo

रांची रेलवे स्टेशन पर नये ओवर ब्रिज का लोकार्पण

रांची। रांची रेलवे स्टेशन रांची रेल मंडल का एक बड़ा स्टेशन है।वहीं हर दिन हजारों यात्रियों का आवागमन यहां होता है।

ऐसे में रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से रांची रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया गया।

सांसद संजय सेठ और विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने स्टेशन पर 6.1 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। जिससे सभी प्लेटफार्म जुड़ गए।

डीआरएम प्रदीप गुप्ता की मौजूदगी में सांसद और विधायक ने स्टेशन पर उपलब्ध अन्य यात्री सुविधाओं को देखा व मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की।

बताते चलें कि नए फुट ओवर ब्रिज से यात्री स्टेशन से सीधे पार्किंग तक जा सकेंगे।फुट ओवर ब्रिज के प्लेटफार्म संख्या 02 और 03 से सर्कुलेटिंग एरिया तक विस्तारीकरण के फलस्वरूप यात्रियों को प्लेटफार्म तक जाने व आने में काफी सहूलियत होगी।

इस फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई 6.1 मीटर है।ऐसे में भीड़ के समय भी एक साथ लोगों का आवागमन हो सकेगा। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) सतीश कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अवनीश, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता ( ट्रेक्शन ) ए आर दास, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता एस उरांव, मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ देवराज बनर्जी समेत अन्य मौजूद थे।

5
14653 views
  
1 shares