logo

श्री कमलेश बिहारी जी दिव्यांग संघ के चुने गए अनुमंडल दिव्यांग अध्यक्ष

गढ़वा। श्री बंशीधर नगर अनुमंडल स्थित चेचरिया दिव्यांग संघ के प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर दिव्यांग अनुमंडल अध्यक्ष का चुनाव मे सचिव के द्वारा अनुमंडल अध्यक्ष पद के लिए कमलेश बिहारी का नाम का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी दिव्यांगों ने सर्वसम्मति से श्री कमलेश बिहारी को अनुमंडल अध्यक्ष के रूप में संपूर्ण सहमति से चुन लिया गया।

इस सभा में श्री बंशीधर नगर के सभी दिव्यांग उपस्थित थे । जिसमें कमलेश बिहारी प्रखंड अध्यक्ष ,मोतीलाल गुप्ता कोषाध्यक्ष ,बच्चन कुमार राम सचिव, राजेश कुमार ,पंकज कुमार ,ओम प्रकाश कुमार, कृष्णा दास, लाला कुमार ,पृथ्वी मिस्त्री, दुखी दास इत्यादि दिव्यांगों के नाम शामिल है।

40
14657 views
  
29 shares