logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कृषि मंत्री के सहयोग से सुषमा कुमारी के मृत शरीर को रांची रिम्स से निजी एंबुलेंस के द्वारा घर भिजवाया

रांची । जरमुंडी प्रखण्ड के भालकी गांव निवासी 20 वर्षीय सुषमा कुमारी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। कल रात में जैसे ही इस अनहोनी की सूचना माननीय मंत्री बादल पत्रलेख जी को मिली, मंत्री जी ने गहरी संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

ज्ञातव्य हो कि माननीय मंत्री बादल पत्रलेख जी द्वारा सुषमा कुमारी जी के इलाज हेतु यथासंभव मदद की गयी थी। मृतका को माननीय मंत्री द्वारा राँची से भालकी स्थित उनके घर तक निजी एम्बुलेंस से भेजने का प्रबंध कराया गया। आज सुबह शव भालकी स्थित घर पहुँचते ही माननीय मंत्री के सहयोगी सौरभ यादव, प्रकाश झा, करण पंजियारा जीवन मंडल , आदि ने वहां पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढाढस देने की कोशिश की।

5
14680 views

Comment