logo

राजगढ़िया सुपरस्पेशियलिटी केयर के मालिक पर ठगी का केस, की सुसाइड की कोशिश

रांची। हरमू रोड स्थित राजगढ़िया सुपरस्पेशियलिटी केयर के मालिक अश्विनी राजगढ़िया ने दिल्ली में सुसाइड करने की कोशिश की। एम्स दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों का कहना है कि लालपुर थाने में दो दिन पहले उनके खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया गया था। देबुका नर्सिंग होम के संचालक डॉ सुरेश देबुका ने 40 लाख रुपये की ठगी का आरोप अश्विनी कुमार राजगड़िया पर लगाया था।इसमें कहा गया था कि जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपए ले लिए है। इसके बाद से ही वे लगातार डिप्रेशन में चल रहे थे। बताते चलें कि अश्विनी सबसे बड़े दवा कारोबारी है।अश्विनी राजगढ़िया सोशल एक्टिविस्ट की भी अहम भूमिका निभाते रहे है। वहीं रांची में जिंदगी मिलेगी दोबारा एंबुलेंस सर्विस की भी शुरुआत उन्होंने की थी। इसके बाद से मरीजों और शवों को फ्री में पूरे झारखंड में पहुंचाने का काम किया जा रहा था।

0
14648 views