logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

सुल्तानपुर l थाना कादीपुर के चौकी सूरापुर क्षेत्र के ग्राम मगरावां निवासी सर्वेश गौतम पुत्र बद्री गौतम के द्वारा अपने उपर आग लाग लिये जाने तथा अपने प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्रवाई  न किये जाने के सम्बंध मे आरोप लगाया था ।

उसके सम्बंध में आरोपी अवलेश यादव के विरुद्ध सर्वेश गौतम की तहरीर पर मु0अ0स0-475/21 धारा 279,337, 323,504,506 भा0द0वि0 व 3(1)द,ध एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित की गयी है । जो पीडित युवक है उसको श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में वास्ते उपचार भर्ती कराया गया है । जहां उसकी हालत ठीक है ।

साथ ही इस सम्बंध मे प्रथम दृष्टया तत्परता पूर्वक कार्यवाही न करने के लिए दोषी पाये जाने पर उ0नि शशिकान्त पटेल ,आरक्षी बब्बन यादव ,आरक्षी प्रदीप कुमार,आरक्षी अखिलेश यादव एवं आरक्षी अर्पित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है ।

13
14678 views

Comment