logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत

दुमका​। नोनीहाट चौक मैं भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी का​। तय कार्यक्रम के तहत संथाल परगना के सात दिवसीय दौरे पर निकले दीपक प्रकाश सोमवार को गोड्डा से दुमका जाने के क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य सभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का नोनीहाट में भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व विधायक भाजपा नेता देवेंद्र कुमार की अगुवाई में स्वागत किया गया​।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर,पूर्व मंत्री लुईस मरांडी जिंदाबाद के नारे जमकर लगाए जिला अध्यक्ष निवास मंडल जिला, महामंत्री गौरव कांत, जिला मंत्री शैलेश राव, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष पूनम देवी, बासुकीनाथ प्रखंड अध्यक्ष रौनियार समाज जिला अध्यक्ष मनोज कुमार साह, कार्यकर्ता संदीप पांडे, राम शंकर राय, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया​।
दर्जनों वाहनों के काफिले में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ पूर्व मंत्री सह विधायक लुईस मरांडी और अनेक कार्यकर्ताओं के साथ काफिला में शामिल थे​। दीपक प्रकाश पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर दुमका की ओर प्रस्थान कर गए ​।

28
14699 views
16 shares

Comment