logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महादेव कालोनीवासियों ने नशा खत्म करने की शपथ ली

चाईबासा। नशे के खिलाफ महादेव कॉलोनी में सातवी मीटिंग की गई। मीटिंग में मंच का संचालन किया रामवीर ने किया। मुख्य नेता कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा, ओमवीर सिंह पवार, सतपाल राणा, अमर सिंह रावल ने शपथ ली और सभी कॉलोनीवासियों को भी शपथ दिलाई कि न तो नशा करेंगे और नशे के विरोध में डटकर मुकाबला करेंगे। वह सभी को नशे के खिलाफ इस मुहिम में जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी को संगठित करके ही आप इन सभी नशा बेचने वाले व नशे की आड़ में गुंडागर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ एक मजबूत संगठन बनाकर ही विरोध व लड़ाई को कानूनी दायरे में रहकर जीत सकते हैं। रोज होने वाली लड़ाई व गुंडागर्दी का मुख्य कारण नशा बेचने वाले व नशे के आदि लोग हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह जिस तरीके से भी मानेंगे, उन्हें उसी तरीके से मनाया जाएगा और हो सके तो वह प्यार से मान जाए नहीं तो जनहित में मजबूरन कॉलोनी के साथ मिलकर सभी को कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।
कांग्रेसी नेता ओमवीर सिंह पवार ने नशे के खिलाफ कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसे इस कॉलोनी से जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे। अमर सिंह रावल ने पानीपत एसपी व डीसी से मीडिया के माध्यम से मांग की कि यहां पर पुलिस राइडर की स्पेशल ड्यूटी लगाकर गश्त की जाए व अगर हो सके तो अस्थाई पुलिस चौकी बनाकर नशा बेचने वालों में प्रशासन व पुलिस का डर पैदा किया जाए। जिससे लोगों के मन में इनका खौफ खत्म हो वह पुलिस पर विश्वास बढ़े। इस मौके पर महेंद्र बैरागी राज कुमार राणा, हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा, ओम वीर सिंह पवार, अमर रावल, मनोज, पंडित रोशन लाल, राजू, विनोद, प्रदीप, बदन, संतोष, महेंद्र, सतपाल राणा, वीर सिंह, दीपक, लक्ष्मी कश्यप, भोपाल, बीर सिंह, राज, प्रदीप राणा नीरज राणा, हरीश ओबेराई राम बीर राणा, सोमपाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

14
14705 views
1 shares

Comment