logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर डीसी को हरियाणा के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

पानीपत। बसताड़ा टोल पर किसानो पर हुए अत्याचार ओर भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर आज पानीपत कांग्रेस के सभी नेताओ ने एकजुट होकर पहले पानीपत सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद वहाँ से पैदल रोष मार्च निकाल कर डीसी महोदय को हरियाणा के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपाँ। बड़ती महंगाई एवं सरकार की दमनकारी नितियो के ख़िलाफ़ धरने प्रदर्शन जारी रहेंगे

 इस कार्यक्रम में पानीपत शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विरेंद्र शाह(बुल्ले शाह) जी अपने साथियों सहित धरने पर रहे ओर सरकार की जनविरोधी नितियो को जमकर कोसा। वही धर्मपाल गुप्ता जी ने बताया कि जिला पानीपत कांग्रेस के सभी नेता व कार्यकर्ताओ ने  राज्यपाल के नाम जिलाधीश पानीपत को ज्ञापन दिया। जिलाधीश पानीपत श्री सुशील सारवांन ने स्वयं आकर ज्ञापन लेते हुए तुरंत महामहिम राज्यपाल महोदय को प्रेषित करने को कहा ।

4
16487 views

Comment