logo

देवरिया, प्रज्ञानंद चौधरी दुबारा समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

देवरिया। प्रज्ञानन्द चौधरी दुबारा समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की सूची मे क्षेत्र के चुरिया निवासी सपा नेता प्रज्ञानन्द चौधरी पुन: राष्ट्रीय सचिव का दायित्व पाने मे सफल रहे।

श्री चौधरी के मनोनयन पर सपा कार्यकर्त्ताओं मे खुशी की लहर दौड गयी। राष्ट्रीय सचिव को बधाई देते हुए सलेमपुर के पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा की प्रज्ञानन्द चौधरी के मनोनयन से सिद्ध हो गया की सपा मे कार्य करने वाले व्यक्ति की कभी उपेक्षा नही होती प्रज्ञानन्द अपने कार्यकुशलता के बल यह मुकाम हासिल किया है।

पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा श्री चौधरी के मनोनयन से पूर्वांचल मे पार्टी को ताकत मिलेगी और श्री चौधरी युवाओं को साथ लेकर समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुचाकर सपा सरकार बनाने मे अपना महत्व
पूर्ण योगदान देंगे।सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव प्रज्ञानन्द चौधरी को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए कहा की आपके कंधो पर सपा सुप्रिमो ने एक बडी जिम्मेदारी दी है, जिसे आपको हर हाल मे पूरा  कलते हुए सपा सरकार बनाने के लिए प्राण प्रण से जुटना होगा। प्रज्ञानन्द चौधरी ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की लगातार दूसरी बार मुझे राष्ट्रीय सचिव बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो भरोसा जताया है उस भरोसे पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करुंगा 2022 मे सपा सरकार बनवाने के लिए जी जान लगा दूंगा।

श्री चौधरी के मनोनयन पर सपा विधानसभा अध्यक्ष सूरज यादव,सुरेन्द्र यादव पूर्व चेयरमैन,श्यामदेव यादव,रामनरायण यादव,मालविय प्रसाद निर्मल,व्यास यादव,रंजना भारती,विजय रावत,पंकज श्रीवास्तव, मान सिंह यादव,दिपक यादव पूर्व प्रधान,रवि यादव,जिशान खान,शैलेष चौधरी,शमीम खां,नसीम भाई,रणवीर यादव,मनोज यादव,खुर्शीद आलम, श्याम बहादुर भारती सहित भारी तादाद मे कार्यकर्त्ताओं,नेताओं व शुभचिन्तको ने बधाई दी है।

48
14722 views
  
61 shares