logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर किया गया पौधारोपण

विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा  पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।

बताते चलें कि सरैयाहाट प्रखंड के लकड़बांक पंचायत अंतर्गत जमजोरी ग्राम में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से राष्ट्रीय तरु पुत्र  पौधारोपण महायज्ञ का आयोजन कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सोमवार को समय प्रातः 10:00 बजे गांव के सभी व्यक्तियों नेे एकत्र होकर भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर एक एक वृक्ष को गोद लिया जिसमें से आम, अशोक अमरुद , नींबू, मोरपंखी, रुद्राक्ष कदम,महगुनी आदि की वृक्ष शामिल है ।

इस कार्यक्रम के तहत संपूर्ण देश में घर-घर पौधारोपण का आयोजन किया जा रहा है | कार्यक्रम में ग्राम जमजूरी के 108 व्यक्तियों के द्वारा एक -एक वृक्ष को अपने घरों में लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम संचालन गायत्री परिवार के गोपाल महतो के द्वारा कराया गया वहीं श्री अनिल कुमार और श्री बजरंग जी के द्वारा वृक्ष वितरण करा कर सभी को अच्छी तरह से वृक्ष का पालन पोषण करने के लिए कहा गया ।

1
17620 views

Comment