logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुमका: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेसियों ने फलों का वितरण किया

दुमका (झारखंड)। स्वतंत्रता दिवस पर युवा समाजसेवी सौरभ यादव के नेतृत्व में जरमुंडी रेफरल अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया। सौरभ यादव ने कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करनी चाहिए। आपस में भाईचारा की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। समाज में फैली कुरीतियों को दूर भगाने का संकल्प लेना होगा, तभी हमारा देश विश्वगुरु बन सकता है। इस अवसर पर वरीय सदस्य जयप्रकाश झा, जरमुंडी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रोहित रंजन, कांग्रेस के दुमका जिला महासचिव कुंदन पत्रलेख आदि मौजूद रहे।

5
18279 views

Comment