logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पानीपत में स्वतंत्रता दिवस भव्य रूप से मनाने की तैयारी

पानीपत। पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। उपायुक्त सुशील सारवान ने स्टेडियम का दौरा कर दिशा—निर्देश दिए और कहा कि राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी व प्रतिभागी इस पर्व को मनाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ-साथ ध्वजारोहण और परेड में शामिल टुकडिय़ों के मार्च पास्ट के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस मौके पर एसडीएम धीरज चहल, सीटीएम रविन्द्र मलिक सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

20
14681 views
13 shares

Comment