logo

खादगढ़ा बस स्टैंड से 23 किलो गांजा जब्त

रांची। राजधानी रांची में नशे के कारोबारियों पर लोअर बाजार थाना पुलिस ने नकेल कसते हुए 23 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

ओड़िशा के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने की तस्करों की तैयारी थी। लेकिन लोअर बाजार पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड में छापामारी कर गांजा जप्त कर लिया।

लोअर बाजार थाना की पुलिस ने सासाराम में रहने वाले दो युवक मिकी कुमार और राम पांडे को 23 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत लगभग 11 लाख रुपए है।

दोनों आरोपी गांजा लेकर बस से सासाराम जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और बस की तलाशी ली गई तो दोनों आरोपियों के पास से गांजा बरामद किया गया।पूछताछ में दोनों ने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार गांजा लेकर सासाराम जा चुका हैं।उड़ीसा से गांजा रांची पहुंचता है,इसके बाद यहां से कई जगहों पर सप्लाई किया जाता है। रांची पुलिस के द्वारा पिछले 1 साल के अंदर 100 किलो से अधिक गांजा बरामद हो चुका है।

पुलिस का कहना है कि एक टीम को जल्द ही उड़ीसा भेजा जाएगा ताकि गांजा का कारोबार करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया जा सके।

1
14647 views
  
1 shares