logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतापुर में दिनदहाड़े डाक्टर की तलवार से काटकर हत्या

हरगांव (सीतापुर)। सीतापुर के थाना हरगांव इलाके में मंगलवार की सुबह एक डॉक्टर की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई।
हत्यारे ने डाक्टर के एक हाथ को भी काट कर अलग कर दिया।

इसके अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी तलवार से ताबड़तोड़ वार किए।दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई।वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा।

अखिलेश ने कहा कि पुलिस पिकेट होने के बावजूद सरेआम ऐसी घटना भाजपा सरकार में अपराधियों के बैखौफ हौसलों को दर्शाता है।

हरगांव थाना क्षेत्र मुंद्रासन में कमला चिकित्सालय के नाम से मुनेन्द्र वर्मा (45) का दवाखाना गांव के बाहर है। रोज की तरह मुनेन्द्र अपने दवाखाने पर मरीजों को देख रहा था। दोपहर करीब दो बजे गांव का अक्षयलाल तलवार लेकर आ गया।

जब तक कोई कुछ समझ पाता, आरोपी ने ताबड़तोड़ डाक्टर पर वार करना शुरू कर दिया। मुनेन्द्र का हाथ कटकर अलग गिर गया। गर्दन भी आधी कट गई। हमलावर के रौद्र रूप को देख किसी की हिम्मत उसे पकड़ने की नहीं हुई। डाक्टर पर कई वार करने के बाद वह फरार हो गया।

गला कटने के कारण मौके पर ही डाक्टर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर एसपी आरपी सिंह मौके पर पहुंच गए। इलाकाई पुलिस भी फास्ट हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी आरपी सिंह का कहना है कि आरोपी और मृतक के बीच जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। पूछताछ में अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है। जिस धारदार हथियार से वारदात हुई है उसको बरामद कर लिया गया है।

197
34362 views

Comment