logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हंसडीहा पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

एनजीटी के रोक के वावजूद जिले में बालू का अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। इसकी खबर भी इंडियन पंच में लगातार प्रकाशित की जा रही हैं। और इसी बीच गुरुवार की सुबह हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के नोनीगांव के समीप दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को हंसडीहा पुलिस के दवारा पकड़ा गया और पकड़कर थाना लें गए एक ट्रैक्टर महिंद्रा अर्जुन जिसका टेलर संख्या JH04 Q1238,वही दूसरा महिंद्रा बी 275 डीआई जिसमे निबंधन संख्या नहीं लिखा था|

चालक व अन्य कर्मी 
ट्रैक्टर  को छोड़कर फरार हो गये। मामलें को लेकर हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी के आदेश पर दोनों ट्रैक्टरों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही अग्रतर कारवाई के जिला खनन पदाधिकारी को पत्राचार किया गया है।

4
17019 views
14 shares

Comment