logo

ब्राह्मण को सम्मेलन नहीं सम्मान चाहिए : नन्द किशोर दुबे

फर्रूखाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि सपा सरकार में एशिया का सबसे खूबसूरत जनेश्वर मिश्र पार्क बनाकर ब्राह्मणों को सम्मान दिया।

कोरोना कॉल में विषम परिस्थितियों से परेशान ब्राह्मणों को अखिलेश यादव द्वारा मदद की गई।
नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडों माफियाओं द्वारा तमाम ब्राह्मणों की हत्या को लेकर सत्ता पक्ष के सामने सपा ने संघर्ष करके न्याय दिलाने का काम किया तथा अखिलेश यादव ने तमाम ब्राह्मण परिवारों को आर्थिक मदद भी देने का काम किया गया।

वर्तमान सरकार के सपनों से अब ब्राह्मण समाज ऊब चुका है। ब्राह्मण समाज के विकास के लिए ब्राह्मणों ने अखिलेश को 2022 में मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद भी दिया।


उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज पूरी दमदारी से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेगा। जिसके समाजवादी पार्टी ने भी ब्राह्मण सम्मेलन करने का कदम उठाया है। समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण सम्मेलन से पहले ही अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के हर जनपद में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा बनाने का कदम उठाया था। इसके बाद दूसरा कदम अखिलेश यादव ने ब्राह्मण सम्मेलन का उठा लिया है। ब्राह्मणों का सम्मेलन बसपा भी दिखावा के लिए कर रही है, क्योकि बसपा जहाँ-जहाँ ब्राह्मणों का सम्मेलन कर रही वहाँ पर लगे बैनर बताते हैं की ब्राह्मण सम्मेलन में भगवान परशुराम जी की फोटो ही गायब है। लेकिन समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण सम्मेलन में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव का अवकाश होता था लेकिन भाजपा की सरकार में अवकाश नही होता है। इससे ज्यादा ब्राह्मणों के लिए कोई सबूत नही हैं। ब्राह्मण समाज को सम्मान चाहिए हैं जो की समाजवादी पार्टी की सरकार में संभव हैं। इसी लिए ब्राह्मण समाज अबकी बार समाजवादी पार्टी का साथ देगा।

0
14670 views