logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनाथ आश्रम निर्माण के लिए विश्व सनातन वैदिक संघ के द्वारा किया गया भूमि पूजन

दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के कटीम्बा गाँव में खुलेगा अनाथआश्रम। संघ के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत मालवीय के द्वारा नींव रखी गई,कटिम्बा गाँव के निवासी नरेन्द्र तिवारी व प्रभाष तिवारी ने संयुक्त रूप से अनाथ आश्रम निर्माण हेतु 'विश्व सनातन वैदिक संघ' को जमीन दान स्वरूप दी।

उक्त जानकारी वैदिक संघ के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मी कान्त मालवीय ने दिया। विश्व सनातन वैदिक संघ के संस्थापक रोशन कुमार मिश्रा जानकारी देते हुए बताया कि अनाथ आश्रम निर्माण हेतु सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर व भूमि पूजन कर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाऐगा। जमीन दाता श्री नरेन्द्र तिवारी ने कहा " मेरी माता जियावती देवी की इच्छा अनाथ बच्चों की सेवा को लेकर थी।

मुझे इस प्रकार के समाजसेवी ट्रस्ट की तलाश कई वर्षों से थी। मैं जमीन दान कर बहुत खुश हूँ।" इस अवसर पर वैदिक संघ के संस्थापक- रौशन कुमार मिश्रा,  सचिव- लक्ष्मी कान्त मालवीय, भूतपूर्व आईएएस शशिकांत तिवारी,नरेन्द्र तिवारी, बिमल कुमार तिवारी, विनय कुमार तिवारी, आशुतोष कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

6
14689 views

Comment