logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*दो दिवसीय श्री उत्सव 17 जून से, रांका ने किया पोस्टर विमोचन*

*दो दिवसीय श्री उत्सव 17 जून से, रांका ने किया पोस्टर विमोचन*

*बीकानेर में दो दिन सजेगा श्री उत्सव, सैकड़ों उद्यमी महिलाओं को मिलेगा बेहतरीन मंच*

बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, बीकानेर द्वारा आगामी 17 व 18 जून को आशीर्वाद भवन में दो दिवसीय श्री उत्सव का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष दीपिका बोथरा ने बताया कि उक्त आयोजन के पोस्टर का विमोचन पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता रांका द्वारा किया गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता रांका ने बीकानेर मंडल की बहनों के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री उत्सव जैसे आयोजन समाज में महिलाओं के कौशल, उनकी कला और सशक्तिकरण को नई उड़ान देने में मील का पत्थर साबित होंगे। दीपिका बोथरा ने बताया कि श्री उत्सव का मुख्य उद्देश्य समृद्ध राष्ट्रीय योजना को गति देना है। इसके तहत उन कर्मठ बहनों को एक बेहतरीन और बड़ा मंच प्रदान करना है, जो घर से ही अपना छोटा या बड़ा बिजनेस (गृह उद्योग) चलाती हैं। महिला सशक्तिकरण और उनके हुनर को नई पहचान देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। पोस्टर विमोचन के दौरान मंडल की बहनें उपस्थित रहीं।

0
265 views

Comment