JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम के आमों ने छुआ अंतरराष्ट्रीय बाजार, पहली खेप लंदन के लिए रवाना
पूर्वी सिंहभूम के आमों ने छुआ अंतरराष्ट्रीय बाजार, पहली खेप लंदन के लिए रवाना
जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में उत्पादित लगभग डेढ़ टन आमों की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप आज लंदन (यूके) के लिए रवाना की गई। एपीडा के सहयोग तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के संयुक्त प्रयास से जिले के किसानों की उपज अब वैश्विक बाजार तक पहुंच रही है।
यह उपलब्धि किसानों की आय में वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और कृषि क्षेत्र में नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जिला प्रशासन ने भविष्य में जिले के अन्य कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को भी प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता जताई है।