JAMSHEDPUR : जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर उपायुक्त की समीक्षा बैठक, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश
जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर उपायुक्त की समीक्षा बैठक, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश
जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने पुलिस प्रशासन एवं अनुमंडल पदाधिकारी के साथ जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक की। बैठक में अवैध पार्किंग, सड़क अतिक्रमण तथा अनियमित ऑटो परिचालन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, वेंडिंग जोन विकसित करने, ऑटो स्टैंडों को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने तथा नदी-नालों एवं सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित कर आम नागरिकों के लिए सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया।