कडी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी की निगरानी में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
मेरठ। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सोमवार 8 जून से 10 जून तक होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा कडी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी की निगरानी में जिले के 48 केन्द्रों पर हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये आला अधिकारी लगातार राउंड पर दिखे।